फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The couple's post-mortem will be conducted only after the elder brother returns from Taiwan.

Ghaziabad News: ताइवान से बड़े भाई के लौटने पर ही होगा दंपती का पोस्टमार्टम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The couple's post-mortem will be conducted only after the elder brother returns from Taiwan.
इंदिरापुरम। एनएच-9 पर इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में छिजारसी कट के पास रविवार को हादसे में हुई दंपती की मौत के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि मृतक के बड़े भाई अंकुर ताइवान में हैं। अंकुर ने पुलिस के सामने शर्त रखी है कि उनके आने पर ही भाई व नीलम के शव का पोस्टमार्टम उनके सामने ही होना चाहिए। इसके चलते ही रविवार व सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने दोनों शवों को प्रिजर्व करवा दिया है। उम्मीद है कि मंगलवार को उनका भाई भारत आ जाएगा तो शवों को पोस्टमार्टम हो पाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इंदिरापुरम की साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में रहने वाले फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर आशीष आनंद बाइक से अपनी पत्नी नीलम जोकि डाइटीशियन को तुराबनगर में खरीदारी के लिए लेकर जा रहे थे। उन्हें जन्माष्टमी समेत अन्य त्योहारों की शॉपिंग के लिए संजयनगर सेक्टर 23 स्थित पूजा की दुकान पर भी जाना था, जो वह घर से कहकर निकले थे। जाम से बचने के लिए वह साले की बाइक लेकर गए थे और गाड़ी घर पर ही छोड़कर गए थे। वह जैसे ही एनएच-9 पर छिजारसी कट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दोनों को कुचल दिया था। 50 मीटर दूर तक ट्रक बाइक को घसीटते हुए ले गया था। दंपति की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आशीष के माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी थी। नीलम के घर के लोग उनकी छह वर्षीय बेटी की देखभाल कर रहे हैं।एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि चालक की तलाश के लिए टीम को पंजाब भेजा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed