फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The couple grabbed Rs 10 lakh by making a deal for a two and a half storey house

Ghaziabad News: ढाई मंजिला मकान का सौदा कर दंपती ने 10 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The couple grabbed Rs 10 lakh by making a deal for a two and a half storey house
साहिबाबाद। श्याम पार्क मेन निवासी मुनेंद्र ने अपने साथ हुई 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्यामपार्क निवासी सिद्धार्थ मुखर्जी और उनकी पत्नी सुप्रिया मुखर्जी ने उनसे अपने मकान को बेचने का सौदा तय कर बयाने के रूप मेंं 10 लाख रुपये ले लिए। सौदे की बाकी रकम चुकाने से पहले ही दंपती ने मकान का सौदा किसी अन्य से कर लिया और जल्द ही उसकी रजिस्ट्री भी करने वाले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुनेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने सिद्धार्थ मुखर्जी और उनकी पत्नी से उनका ढाई मंजिला मकान खरीदने का सौदा 1.25 करोड़ रुपये में पांच सितंबर 2024 को तय किया था। पत्नी के बैंक खाते से 10 लाख रुपये रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के जरिए सिद्धार्थ मुखर्जी को दे दिए। बाकी की रकम चार दिसंबर 2024 तक देनी थी। बताया कि 10 लाख रुपये का भुगतान लेने के बाद दंपति ने फोन बंद कर लिया। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से 9 नवंबर 2024 को रजिस्ट्री के लिए नोटिस भी भिजवाया, लेकिन उसका भी जवाब नहीं मिला। आरोप है कि जब उन्होंने छानबीन की तब पता चला कि सिद्धार्थ मुखर्जी ने मकान का सौदा किसी अन्य व्यक्ति के साथ तय कर दिया है और जल्द ही उसकी रजिस्ट्री भी करवाने वाले हैं। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सिद्धार्थ मुखर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed