फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The councilor, upset over the lack of drain construction, surrounded the EO.

Ghaziabad News: नाला निर्माण न होने से परेशान सभासद ने ईओ को घेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The councilor, upset over the lack of drain construction, surrounded the EO.
पिलखुवा ईओ से ​शिकायत करती सभासद। संवाद
पिलखुवा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 16 छिद्दापुरी में नाला निर्माण को लेकर लापरवाही खुलकर सामने आई है। लंबे समय से काम अटका रहने पर सभासद ने सीधे ईओ को घेर लिया। इसके बाद दफ्तर में हलचल बढ़ी और कई माह से रुकी हुई फाइल को तुरंत आगे बढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वार्ड 16 की सभासद सुनीता सिरोही पति प्रेम सिरोही के साथ इस मुद्दे को लेकर नगर पालिका पहुंचीं। जहां उन्होंने बताया कि नाला न बनने से वार्ड में हजारों लोग जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने ईओ इंद्रपाल सिंह के सामने पूरा मामला रख दिया। प्रपत्र प्रस्तुत करते हुए उसी आधार पर नाले का एस्टीमेट तैयार कराने की मांग की। कड़ा रूख अपनाने पर मौके पर ही संबंधित स्टाफ को बुलाकर तुरंत एस्टीमेट तैयार कराया गया और फाइल को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ईओ इंद्रपाल सिंह ने रेलवे से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कराने और नाले का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed