{"_id":"68b35ce5719181f5030b6ab0","slug":"the-corporations-cleanliness-claim-fails-garbage-is-lying-on-the-roads-in-many-places-in-the-city-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-710579-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निगम का सफाई दावा फेल, शहर में जगह-जगह सड़कों पर कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निगम का सफाई दावा फेल, शहर में जगह-जगह सड़कों पर कूड़ा
विज्ञापन
गोविंदपुरम में सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
गाजियाबाद। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने नया कूड़ा घर बना दिया है। नगर निगम की ओर से लगातार सफाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं। घर-घर कूड़ा गाड़ी पहुंचने के बाद भी लोग सड़क किनारे कूड़े का पहाड़ लगा दे रहे हैं। इस वजह से आसपास के गंदगी और बदबू के चलते उन्हीं लोगों को समस्याएं हो रही हैं। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने शहर में सफाई और कूड़े के दावों की पड़ताल की। शहर में सड़क किनारे कई स्थानों पर कूड़े के ढेर दिखाई पड़े।
सीन एक : कैलाभट्ठा जाने वाले मार्ग पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे अमर उजाला की टीम पहुंची तो वहां सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ था। स्थानीय निवासी संजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे कूड़े वाली गाड़ी आई थी। उसके बाद भी लोग उसमें कूड़ा नहीं डालकर सड़क पर डाल देते हैं।
सीन दो : गोविंदपुरम के एनडीआरएफ रोड से आगे बढ़ते ही सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे तक भी वहां कूड़ा नहीं उठा था। स्थानीय निवासी अमन सिंह ने बताया कि रोज की तरह ही कूड़े की गाड़ी गाना बजाते हुए इलाके से निकल जाती है। कहीं-कहीं ही रुकती है। ऐसे में लोग यहां कूड़ा डाल जाते हैं।
विज्ञापन
सीन तीन : रमेत राम रोड स्थित सनातन धर्म स्कूल के पीछे तालाब के गेट के पास दोपहर करीब ढाई बजे तक कूड़े का उठान नहीं हुआ था। स्थानीय निवासी प्रदीप तोमर ने बताया कि आतंरिक गलियों में कूड़ा उठाने वाले वाहन नहीं आते हैं। ऐसे में आसपास के लोग यहां कूड़ा डाल देते हैं। निगम की ओर से भी साफ नहीं किया जाता है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मिथिलेश ने बताया कि शहर में कूड़े के उठान के लिए लगातार वाहन चलते रहते हैं। कूड़े के लिए लोगों को भी जागरूक होना होगा। निगम की ओर से ऐसे लोगों को चिह्नित करके जुर्माना लगाया जाएगा।