फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The corporation will conduct a drone survey of five intersections to deal with traffic jams.

Ghaziabad News: जाम से निपटने के लिए पांच चौराहों का ड्रोन सर्वे कराएगा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The corporation will conduct a drone survey of five intersections to deal with traffic jams.
गाजियाबाद। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर के पांच चौराहों का ड्रोन सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्वे के बाद नगर निगम की ओर से इन चौराहों के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्लान को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि प्रथम चरण में शहर के पांच प्रमुख जाम प्रभावित स्थलों पर काम शुरू किया गया है। इनमें मालीवाड़ा चौक और चौधरी मोड़ सिटी जोन, काला पत्थर और सीआईएसएफ चौक इंदिरापुरम और नागद्वार मोहन नगर जोन शामिल हैं। वायु गुणवत्ता सुधार के लिए केवल सड़कों को धूल मुक्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जाम की समस्या का समाधान भी उतना ही जरूरी है। जाम के कारण गाड़ियों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण को और बढ़ाता है। इसी को देखते हुए पहले चरण में मालीवाड़ा चौक और काला पत्थर रोड की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की योजना बनाई गई है। इन दोनों स्थलों पर 500 मीटर के दायरे में ड्रोन सर्वे कराया जाएगा ताकि जाम के वास्तविक कारणों की पहचान की जा सके। सर्वे के बाद यह तय किया जाएगा कि कहां कट या यू-टर्न की जरूरत है और कहां अवैध अतिक्रमण हटाकर रेहड़ी पटरी को व्यवस्थित किया जाना है। इस पूरी प्रक्रिया में यातायात विभाग के साथ भी समन्वय किया जाएगा। इस मौके पर एयर पॉल्यूशन एक्शन ग्रुप से पीयूष खत्री और ऋषभ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed