{"_id":"571bc5b34f1c1b742f8b4d6a","slug":"the-corporation-s-team-threw-stones-at-eviction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम पर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
सड़क के किनारे हटाए जा रहे हैं अवैध कब्जे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर बाइपास औद्योगिक में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर शनिवार को स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हुए इस पथराव में भीड़ ने निगम की जेसीबी के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
अफसरों और प्रवर्तन दल के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हालांकि पुलिस ने बाद में पथराव करने वाले लोगों को दौड़ाया और अभियान को जारी रखा। निगम ने नाले पर बनाए गए करीब 50 पक्के निर्माण को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
विजयनगर के जोनल अधिकारी एसके गौतम, कर अधीक्षक जेबी कौल के नेतृत्व में यह अभियान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू किया गया था। एसके गौतम ने बताया कि बीते दिनों उद्योग बंधु की मीटिंग में उद्यमियों ने अतिक्रमण की शिकायत की थी।
विज्ञापन
इस पर नगर आयुक्त के आदेश पर शनिवार को बाइपास चौकी से कोटगांव फाटक रोड पर यह अभियान चलाया गया। नाले पर बनाए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया तो करीब पौने दो बजे भीड़ उग्र हो गई। पुलिस की टीम थोड़ा आगे थी इसी दौरान लोगों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया।
जेसीबी चालक और टीम के लोगों ने भागकर जान बचाई। भीड़ ने जेसीबी पर अपना गुस्सा उतारा और शीशे तोड़ दिए। हालांकि जल्द ही पुलिस ने मामला संभाल लिया और लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। एसके गौतम ने बताया कि नगर आयुक्त से आदेश लेकर सोमवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।