फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The city's deserted streets will be illuminated by solar energy.

Ghaziabad News: सौर ऊर्जा से रोशन होंगी शहर सुनसान सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The city's deserted streets will be illuminated by solar energy.
गाजियाबाद। शहर की सड़कों के अंधकार दूर करने के लिए नगर निगम सात करोड़ की राशि खर्च करेगा। निगम के प्रकाश विभाग ने सड़कों का सर्वे भी शुरू कर दिया है। इसमें चौराहों पर करीब 500 हाईमास्क लाइटें भी लगाई जाएंगी। अफसरों का दावा है कि इससे न सिर्फबिजली की बचत होगी, बल्कि रास्तों का अंधेरा भी छंट जाएगा।
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि शहर में कुछ ऐसे स्थान हैं जहां पर लाइन और पोल ही नहीं है। ऐसी सड़कों पर अंधेरा रहता है और जनता की ओर से लगातार उन स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था की मांग की जाती रही है। इसे देखते हुए अब ऐसे इलाकाें में सोलर लाइट लगाने की योजना बनाई है। जहां पर बिजली की लाइन और खंभे नहीं है। कई जगह से ऊर्जा निगम की हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है और वहां से निगम के खंभों को लाइट का कनेक्शन नहीं मिल रहा है। शुरुआती चरण में सोलर के खंभे सहित 1780 लाइटें लगाने का लक्ष्य है। एक खंभे पर 18 वाट का बल्ब लगाया जाएगा और बैट्री लगाई जाएगी। महापौर ने बताया कि प्रकाश विभाग के अफसरों को खराब लाइटों को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-चोरी रोकने के लिए बढ़ेगी निगरानी :
सौर ऊर्जा की लाइटों की चोरी रोकने के लिए निगम ने इस बार विशेष निगरानी टीम बनाई है। इसके लिए वार्ड के पार्षद और स्थानीय निवासियों का भी सहयोग लिया जाएगा। इनकी देखरेख का जिम्मा उनको भी सौंपा जाएगा। स्थानीय पुलिस से भी निगम की टीम समन्वय स्थापित करेगी। विदित हो कि नेडा की ओर से लगाई गई अधिकांश लाइटें लगने के छह माह के अंदर चोरी हो गईं। इसका जनता को कोई लाभ नहीं हुआ। शिकायत करने की विभाग की ओर से जरूरत नहीं समझी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed