फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The city will get another elevated road; will be spent.

Ghaziabad News: शहर को मिलेगा एक और एलिवेटेड रोड, 200 करोड़ होंगे खर्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The city will get another elevated road; will be spent.
गाजियाबाद। शहर में जीटी रोड पर घंटाघर के पास लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए घंटाघर से भाटिया मोड़ तक बनने वाले एलिवेटेड रोड को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 173वीं बोर्ड बैठक में हरनंदीपुरम के पहले फेज पर भी मुहर लग गई। पहले फेज के 47 हेक्टेयर में से 24 हेक्टेयर के भू-उपयोग को बोर्ड ने बदल दिया है। इसके बाद लॉन्च को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू होगी। बैठक में 16 प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में अध्यक्ष व मेरठ मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़, जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक का सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव यातायात व्यवस्था से जुड़ा रहा। घंटाघर से भाटिया मोड़ तक ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर बनाया जाएगा। करीब दो किमी लंबा यह रोड चार लेन का होगा। इसे बनाने में 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य अर्बन चैलेंज फंड से होगा, जिसमें 100 करोड़ रुपये का ऋण लिया जाएगा। इसके बनने के बाद लोग ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के बाद एलिवेटेड रोड पर आएंगे और भाटिया मोड़ आरओबी से सीधे निकल जाएंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि इससे जीटी रोड पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



एयरोसिटी के लिए 541 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी
एयरोसिटी के लिए जमीन जुटाने के प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आसपास मोरटी, अटौर और मेवला नगला गांवों की भूमि पर भूमि पूलिंग, आपसी सहमति और अधिग्रहण से जमीन जुटाई जाएगी। एयरोसिटी में आवासीय व वाणिज्यिक गतिविधियों के साथ होटल, मनोरंजन, परिवहन और अन्य आर्थिक गतिविधियां विकसित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सितंबर तक लॉन्च होगा पहला फेज
भू-उपयोग बदलने के बाद हरनंदीपुरम के पहले फेज को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। करीब 501 हेक्टेयर की आवासीय योजना का लेआउट तैयार हो चुका है। अब रेरा में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्राधिकरण दो अन्य फेज भी लॉन्च करने की तैयारी में है। साथ ही हरनंदीपुरम, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और एयरोसिटी क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए हिंडन नदी के दाहिने तट पर बांध निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। करीब साढ़े छह किमी लंबे बांध मार्ग की डीपीआर तैयार हो चुकी है।



हापुड़ में उद्योग को बढ़ावा
बोर्ड बैठक में हापुड़ को भी औद्योगिक क्षेत्र मिला है। यूपी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत धौलाना तहसील के हसरनपुर लोधा में 13.1568 हेक्टेयर भूमि के भू-उपयोग को कृषि से औद्योगिक करने का प्रस्ताव पास हुआ। इससे सूक्ष्म से मध्यम उद्योग स्थापित हो सकेंगे।



यह प्रस्ताव भी हुए पास
- सुशांत एक्वापोलिस टाउनशिप में ग्रुप हाउसिंग भूखंड जीएच-1 से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में प्राप्त प्रत्यावेदन के निस्तारण का प्रस्ताव पास।

- निजी पूंजी निवेश से विकसित हो रही सागा क्रेसेंट पार्क इंटीग्रेटेड टाउनशिप और पार्क टाउन इंटीग्रेटेड टाउनशिप की अवधि बढ़ाने को मंजूरी।

- राजनगर योजना सेक्टर-5 में 3815.65 वर्गमीटर प्राथमिक विद्यालय भूखंड के भू-उपयोग को सार्वजनिक एवं अर्द्ध-सार्वजनिक सुविधा से आवासीय में परिवर्तित कर तलपट मानचित्र में संशोधन का प्रस्ताव पास।


- शाहपुर बम्हैटा में निजी पूंजी निवेश से 78.77 एकड़ भूमि पर टाउनशिप विकास की डीपीआर को मंजूरी।

- महायोजना-2021 में शाहपुर बम्हैटा में पुलिस सिटी सहकारी आवास समिति की 16.933 हेक्टेयर भूमि के भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा कराने के प्रस्ताव को मंजूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed