फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The cause of death of the princess is not clear in the post mortem report, the viscera is safe.

Ghaziabad News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शहजादी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
The cause of death of the princess is not clear in the post mortem report, the viscera is safe.
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के अनंत होटल में रविवार को मिले शहजादी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित कर पुलिस उसको विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की तैयारी कर रही है। उधर, नामजद आरोपी अजरुद्दीन को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

एसपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि अजरुद्दीन की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई तथ्य सामने आएंगे। हापुड़ के धौलाना स्थित पिपलैड़ा निवासी शहजादी का शव वेव सिटी थाना क्षेत्र के होटल अनंत में मिला था। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले में शहजादी के भाई दानिश ने अजरुद्दीन निवासी कल्लूगढ़ी, मसूरी पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी। नामजद की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। उससे पूछताछ होगी।
विज्ञापन

बता दें कि अजरुद्दीन मोबाइल लूट के मामले में जेल गया था, वह पिछले दिनों जेल से जमानत पर छूटकर आया था। शहजादी से उसकी गहरी दोस्ती थी और उन्होंने 20 अक्टूबर की रात को होटल में कमरा किराये पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed