{"_id":"68a62ddd1b2e93bd3f00e78e","slug":"the-car-was-stolen-after-selling-it-for-rs-65-lakh-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-8869-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साढ़े छह लाख में कार का सौदा कर हड़पी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साढ़े छह लाख में कार का सौदा कर हड़पी गाड़ी
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के एक्सटेंशन एक निवासी आकाश कुमार ने पाइप मार्केट में सेल-परेचज कार्यालय संचालक सलीम अलवी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। 6.50 लाख रुपये में कार खरीदने का अनुबंध करने और इसके बाद तीन लाख रुपये भी उधार लेकर हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही फर्जी दस्तावेज बनाकर गाड़ी अन्य व्यक्ति को बेचने की भी बात कही है। पुलिस ने सलीम अलवी, उनके बेटे शहनवाज, कार्यालय महिलाकर्मी मोनिका और अभिषेक नाम के व्यक्ति पर 19 अगस्त की रात मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज मुकदमे में आकाश कुमार ने बताया कि सलीम अलवी और उनके बेटे शहनवाज ने 6.50 लाख रुपये में उनकी कार खरीदने का अनुबंध किया था। बयाना बतौर 25 हजार रुपये दिए और बाकी रकम भी जल्द देने की बात कही। बताया कि कुछ दिन बाद गाड़ी दूसरी पार्टी को बेचकर एक साथ पूरी रकम देने का वादा किया। इसके बाद आरोपी पिता पुत्र ने तीन लाख रुपये उनसे जरूरत बताकर उधार ले लिए। आरोप है कि तब से आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। जब वह कार्यालय पहुंचे तब महिलाकर्मी ने गाली गलौज की। साथ ही रास्ते में सलीम अलवी ने उनसे मारपीट की। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रुपयों के लेनदेन का विवाद है। जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।