फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The car rammed into the truck and a canter hit it from behind

Ghaziabad News: कार ट्रक में घुसी, पीछे से कैंटर ने मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The car rammed into the truck and a canter hit it from behind
डासना। वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर मंगलवार दोपहर एक कार ट्राले में पीछे से घुस गई तथा कार के पीछे आया कैंटर कार में पीछे से आ घुसा। गनीमत रही कार में सवार दोनों व्यक्ति सकुशल रहे। तेज बारिश के दौरान हुई दुर्घटना। एनएच नौ पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कराकर वाहनों को सुचारु कराया।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे पुलिस को एनएच नौ स्थित वेव सिटी गेट के पास कार और ट्राला की टक्कर हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को एक साइड कराकर एनएच नौ पर जाम में फंसे वाहनों को सुचारु कराया। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे एनएच नौ पर डासना की ओर से कार में सवार दिल्ली निवासी जितिन गुप्ता के साथ उनके रिश्तेदार दीपांशु गुप्ता दिल्ली की ओर जा रहे थे, जब ये वेव सिटी गेट के पास कलश फार्म हाउस के सामने पहुंचे तो इनकी कार के आगे चल रहा ट्राला अचानक सड़क पर दाईं ओर घूम गया इससे इनकी कार अनियंत्रित होकर ट्राला में पीछे जा घुसी तथा इनके पीछे आ रहा कैंटर भी इनकी कार में पीछे घुस गया। इनकी कार आगे पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई मगर गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। ट्राला चालक अपना ट्राला छोड़कर भाग गया, पुलिस ने ट्राला कब्जे में ले लिया। कार मालिक जितिन गुप्ता ने ट्राला ने के चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed