फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The bus driver dragged the head constable after hitting the barricade

Ghaziabad News: बैरिकेड को टक्कर मारकर बस चालक ने हेड कांस्टेबल को घसीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The bus driver dragged the head constable after hitting the barricade
इंदिरापुरम। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गौर ग्रीन कट के सामने निजी बस चालक ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह को घसीट दिया। इससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर बस को घेरकर आरोपी चालक को दबोच लिया। इंदिरापुरम कोतवाली में घायल नरेंद्र सिंह ने बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को वह दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर डयूटी कर रहे थे। शाम करीब पौने छह बजे अचानक तेज रफ्तार में बस यूपी गेट की तरफ से आई थी। उन्होंने बस को गौर ग्रीन कट के सामने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर उनके ऊपर बस चढ़ा दी। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्होंने फिर चालक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने उन्हें बस से कुछ दूर तक घसीट लिया। इससे उनके घुटने और कोहनी व हाथ पर चोट लग गई, खून निकलने के बाद आसपास के लोग तुरंत निजी अस्पताल ले गए। कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी गई। पीसीआर से पुलिसकर्मियों ने बस को वेदांता टोल पर घेरकर रोक लिया। गुस्साए लोगों ने चालक और परिचालक को पकड़कर पीटने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कब्जे में लेकर दोनों को इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। हेड कांस्टेबल का कहना है कि उपचार कराने के बाद उन्हें डॉक्टरों ने वापस भेज दिया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि बस चालक मोहम्मद शाहवेज निवासी पूर्वा अब्दुल वाली गली थाना कोतवाली मेरठ को गिरफ्तार किया है। बस को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed