Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The body of a student who had returned from school was found hanging from a noose.

Ghaziabad News: स्कूल से लौटे छात्र का शव फंदे से लटका मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The body of a student who had returned from school was found hanging from a noose.
खोड़ा (गाजियाबाद)। खोड़ा क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी में सोमवार सुबह सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र का घर में संदिग्ध परिस्थिति में शव फंदे से लटका मिला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संभल जिले के खाऊपुर गांव निवासी रामकिशोर इन दिनों खोड़ा में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वह बेटे अंशु को स्कूल में छोड़कर काम पर गए थे। अंशु स्कूल से घर लौट आया और घर में अकेला था। उसका शव पंखे पर दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला। कुछ देर बाद मकान मालिक रिंकू यादव ने घटना की सूचना परिजनों को दी। माता-पिता काम छोड़कर घर पहुंचे और अंशु को फंदे से उतारा। वे उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

----------
पढ़ाई को लेकर परिजनों ने डांटा था
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अंशु को परिजनों ने पढ़ाई को लेकर डांटा था। इसके बाद वह स्कूल चला गया था। स्कूल से लौटने के बाद घर में उसके साथ यह घटना हो गई। हालांकि, डांट और घटना के बीच किसी संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जन्मदिन को लेकर था उत्साहित
अंशु की मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों ने बताया कि 31 अक्तूबर को उसकी बहन विशाखा का जन्मदिन था। अंशु उस दौरान बहुत खुश था और अपने जन्मदिन को लेकर भी उत्साहित था। उसका जन्मदिन 16 नवंबर को आने वाला था। पिता रामकिशोर ने बताया कि अंशु ने उनसे दीदी की तरह जन्मदिन मनाने को कहा था।

------------
पुलिस जांच जारी, आत्महत्या का नोट नहीं मिला
घटना की सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मौके से कोई आत्महत्या का नोट बरामद नहीं हुआ है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed