{"_id":"579cf7eb4f1c1b326721e230","slug":"the-bjp-came-to-protest-haj-house-collectorate-circle","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज हाउस के विरोध में उतरे भाजपाई, कलक्ट्रेट घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज हाउस के विरोध में उतरे भाजपाई, कलक्ट्रेट घेरा
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड किनारे बने हज हाउस के विरोध में शनिवार को भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट घेरा। प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों ने हज हाउस के लिए बनाई गई इमारत का इस्तेमाल सभी धर्मों के लिए किए जाने की मांग की। यानी हज यात्रा के बाद इसे कांवड़ यात्रा, अमरनाथ और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भी इस्तेमाल किया जाए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में शनिवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की 11 एकड़ सरकारी जमीन पर हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में जीटी रोड के निकट हज हाउस का निर्माण नियम विरुद्ध किया जा रहा है।
अजय शर्मा ने कहा कि सपा सरकार एक समुदाय विशेष के लोगों को खुश करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास के समय पर बताया गया था कि यहां ठहराव स्थल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद इसका नाम बदलकर हज हाउस रख दिया गया। भाजपा पार्षद मुकेश त्यागी ने कहा कि हज हाउस की इमारत डूब क्षेत्र में बनाई जा रही है। अगर बाढ़ आई तो यहां ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस बिल्डिंग के सीवरेज का डिस्पोजल कहीं नहीं किया गया है। इसका निर्माण गैस पाइप लाइन के ऊपर कर दिया गया है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भाजपाइयों का कहना है कि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इस बिल्डिंग का मेंटेनेंस नगर निगम, जीडीए, पीडब्ल्यूडी, जल निगम में से कौन सा विभाग करेगा।
उन्होंने इसे हज कमेटी को न देकर इनमें से किसी विभाग को दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जीडीए के मास्टर प्लान में इस जमीन को कम्युनिटी फैसिलिटी की जमीन दर्शाया गया है, फिर किस आधार पर इसका प्रयोग एक समुदाय के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में शरीक न होने का आग्रह किया है। इस दौरान भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया, जगदीश साधना, आशा शर्मा, दिनेश गोयल, राजीव अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, राजेश त्यागी आदि मौजूद रहे।