{"_id":"575868674f1c1bee5a9c5f64","slug":"the-arrested-protesters-in-the-public-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के हित में दी गिरफ्तारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के हित में दी गिरफ्तारी
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के विरोध में उतरते हुए बीस पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन नगर जोन के जोनल प्रभारी पर स्याही फेंके जाने के प्रकरण में प्रदर्शनकारियों ने जनता के हित में बुधवार की रात थाना साहिबाबाद में गिरफ्तारी दे दी। शालीमार गार्डन में 80 फुट रोड के निर्माण को लेकर किए गए शांतिपूर्ण जन आंदोलन को एक अज्ञात व्यक्ति ने जोनल प्रभारी पर स्याही फेंक कर भटकाने की कोशिश की और फरार हो गया लेकिन जन हित में प्रदर्शनकारियों पर नगर निगम की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
नगर निगम कर्मचारी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए, जिसके बाद से शहर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। गिरफ्तारी नहीं होने पर दो दिन बाद पानी बंद करने की चेतावनी दे दी गई।
जिसे देखते हुए जय दीक्षित, पवन रेड्डी और रवि पंवार ने थाना साहिबाबाद में गिरफ्तारी दे दी है। कार्यक्रम संयोजक जय दीक्षित ने कहा कि गजियाबाद की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए अपनी गिरफ्तारी देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र के विकास में अपनी नाकामी को छिपाने के लिए दो दिन से हड़ताल का सहारा लेकर जनता की आवाज को दबाने में जुटे, जो शर्मनाक है।
पवन रेड्डी ने कहा कि शहर का पानी बंद करने की धमकी दी, जबकि हम लोगों ने 80 फुटा रोड की बदहाली को दिखाने के लिए जन आंदोलन शुरु किया था। इस आंदोलन को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।
इसमे नगर निगम को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा, जनता के हित में हमारी लड़ाई जारी रहेगी। रवि पंवार ने कहा कि धमकी देकर व जेल का डर दिखाकर आंदोलन नहीं रोका जा सकता।
गाजियाबाद की जनता के हित के लिए जेल भी जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। उधर, मेयर अशु वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के बाद अब बृहस्पतिवार को नगर निगम कर्मचारियों से बात कर हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया जाएगा।