फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The accused teacher has been sent on 15 days' leave.

Ghaziabad News: आरोपी शिक्षक को 15 दिन छुट्टी पर भेजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The accused teacher has been sent on 15 days' leave.

विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में छात्रा द्वारा शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोपों के मामले में स्कूल की जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट तैयार कराई गई है। यह रिपोर्ट 9 जुलाई को कॉलेज में होने वाली प्रबंध समिति के समक्ष रखी जाएगी। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई पर निर्णय होगा। वहीं आरोपी शिक्षक को 15 दिन के अवकाश पर भेज दिया गया है।
दरअसल, शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ में एसएसवी इंटर कॉलेज और एसएसवी डिग्री कॉलेज का संचालन करती है। इंटर कॉलेज का संचालन प्रबंधक और डिग्री कॉलेज का संचालन सचिव द्वारा किया जाता है। दोनों ही कॉलेज जिले के प्रतिष्ठित संस्थान हैं लेकिन 12वीं की छात्रा ने इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ.विजय कुमार मित्तल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिस तरह एफआईआर दर्ज करायी है। इससे स्कूल की प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


मामला स्कूल के अंदर का है, इसलिए छह शिक्षकों की एक जांच कमेटी गठित की गई, इसमें महिला शिक्षिका भी शामिल की गईं। इस कमेटी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कुछ ऑडियो कॉल के स्क्रीन शॉट भी मिले हैं, जो एक से सवा साल पुराने हैं। कुछ वीडियो भी जांच में शामिल की गई हैं। कुल मिलाकर टीम ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस प्रकरण से प्रबंध तंत्र में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोटइस प्रकरण में छह शिक्षकों की टीम से जांच करा ली गई है। 9 जुलाई को आपात बैठक रखी गई है, इसमें उचित निर्णय लिया जाएगा। गलत कार्य करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। - सुधीर अग्रवाल, प्रबंधक, एसएसवी इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed