{"_id":"69ee6e09966557ce00088ed7","slug":"the-accused-hid-the-minor-girl-kidnapped-from-panipat-in-khoda-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18286-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पानीपत से अगवा की गई नाबालिग छात्रा को आरोपियों ने खोड़ा में छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पानीपत से अगवा की गई नाबालिग छात्रा को आरोपियों ने खोड़ा में छिपाया
विज्ञापन
खोड़ा। हरियाणा के पानीपत से अगवा की गई नाबालिग छात्रा खोड़ा के एक घर से मिली। हिंदू रक्षा दल की शिकायत पर स्थानीय पुलिस के साथ ही पानीपत की पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ लेकर गई। आरोपी दूसरे धर्म की नाबालिग को लेकर पिछले कुछ दिनों से खोड़ा के एक मकान में रह रहा था। संदिग्ध की जानकारी होने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सोशल मीडिया पर रविवार को हिंदू रक्षा दल के एक युवक ने वीडियो पोस्ट की। वीडियो में एक युवक के पानीपत से नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ खोड़ा स्थित घर में रखने का खुलासा कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार देर शाम खोड़ा के नेहरू गार्डन के एक मकान में पानीपत से अगवा की गई नाबालिग छात्रा के होने की सूचना मिली थी। खोड़ा थाना पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में ले लिया। पानीपत पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-29 थाने में नाबालिग छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज है और आरोपी सुभान अली है। एसीपी ने बताया कि मामला पानीपत से जुड़ा था, वहां की पुलिस ने कार्रवाई की है।