{"_id":"58e3d03d4f1c1b3c5e5b3d87","slug":"tha-sanjay-nagar-launches-led-lights-jaggaaga-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचए-संजय नगर में एलईडी लाइटें लगनी शुरू, जगमगाएगा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचए-संजय नगर में एलईडी लाइटें लगनी शुरू, जगमगाएगा शहर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद।
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
एलईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएचए के ब्रिज विहार और सीएचए के संजय नगर क्षेत्र में भी मंगलवार को एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया। सांसद वीके सिंह, मेयर अशु वर्मा और विधायक सुनील शर्मा ने ब्रिज विहार से एलईडी लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। चार महीने में शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइटों में बदलने का लक्ष्य रखा गया है।
ब्रिज विहार व संजय नगर में लाइट योजना को हरी झंडी देने के लिए आयोजित समारोह में महापौर अशु वर्मा ने कहा कि आने वाले चार महीने में शहर की सभी गलियां एलईडी लाइट से जगमगाने लगेंगी। टीएचए में 28 हजार सोडियम लाइट्स को बदलकर एलईडी लाइट लगाई जाएंगी, जबकि पूरे शहर में 50214 लाइट्स बदली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सांसद जनरल वीके सिंह के मार्गदर्शन के चलते यह काम हो रहा है। सांसद करीब ढाई वर्ष से इस योजना पर विचार कर रहे थे। अब जाकर यह योजना धरातल पर उतर पायी है। संजय नगर-पी ब्लाक में भी उन्होंने इस योजना को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
यानी शहर के तीन क्षेत्रों से इस योजना को शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एलईडी लगाने वाली कंपनी से अनुरोध किया है कि वह सात वर्ष की बजाए दस वर्ष तक लाइटों की मेंटेनेंस करे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि गाजियाबाद अब विकास की तरफ चल पड़ा है। आने वाले वर्षों में गाजियाबाद में विकास कार्य और रफ्तार पकड़ेंगे।
--
10 दिनों बाद शुरू होगा वाटर एटीएम लगाने का कार्य
मेयर अशु वर्मा ने कहा कि 10 दिन के अंदर निगम क्षेत्र में वाटर एटीएम लगाने का काम शुरू हो जाएगा। जिन कालोनियों में पानी की समस्या रहती है वह वाटर एटीएम लगने से दूर हो जाएगी। लोगों को बेहद सस्ती दरों पर पीने का साफ पानी मिल सकेगा।