{"_id":"5819fb4b4f1c1bc032436c66","slug":"tha-new-link-road-will-connect-the-gt-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचए को भी जीटी रोड से जोड़ेगी नई लिंक रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचए को भी जीटी रोड से जोड़ेगी नई लिंक रोड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। टीएचए की तरफ से जीटी रोड आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। नवंबर-दिसंबर में पौने दो महीने हिंडन बंधा रोड बंद रहने के दौरान लोगों को 7-8 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाते हुए मोहननगर होकर जीटी रोड आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
अब लोग टीएचए-जीटी रोड के बीच का सफर नई लिंक रोड के रास्ते कर सकेंगे, इसलिए जीडीए ने तय किया है कि नई लिंक रोड चालू होने के बाद ही हिंडन बंधा रोड (जीटी रोड से हिंडन किनारे रेलवे पुल की ओर जाने वाली सड़क) बंद होगी।
विज्ञापन
अब तक लोगों को यही जानकारी थी कि नई लिंक रोड का उपयोग एनएच-58 को एनएच-24 से जोड़ने के लिए ही होगा, नई बात यह है कि यह रोड टीएचए-जीटी रोड के बीच का सफर को भी आसान कर देगी।
विज्ञापन
दरअसल नई लिंक रोड का एलिवेटेड हिस्सा (2.2 किलोमीटर) जहां समाप्त होता है, वहां से दाएं एक सड़क कांशीराम फ्लैट्स की ओर मुड़ती है। फ्लैट्स के बाद हिंडन पुल है, जिसे पार करने के बाद वसुंधरा का इलाका शुरू होता है।
यह रास्ता हिंडन बंधा रोड के मुकाबले करीब एक-डेढ़ किलोमीटर ज्यादा लंबा होगा लेकिन लोगों को बंधा रोड के जाम से मुक्ति मिलेगी। जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते 7 नवंबर से 31 दिसंबर तक हिंडन बंधा रोड को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
वहीं नई लिंक रोड को विधिवत चालू करने की तारीख अभी तय नहीं है, 15 नवंबर से पहले चालू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि नई लिंक रोड चालू होने के बाद ही बंधा रोड को बंद किया जाएगा ताकि टीएचए की तरफ से आने-जाने के लिए नई लिंक रोड की सुविधा मिल सके। लोग मोहननगर होकर जीटी रोड आने को मजबूर नहीं होंगे।
आज भी चालू रहेगी नई लिंक रोड
अधिशासी अभियंता ने बताया कि मंगलवार से नई लिंक रोड की एनएच-24 जाने वाली साइड ट्रायल के लिए खोली गई है। बृहस्पतिवार तक यह साइड खुली रहेगी। शुक्रवार को इसे बंद कर दिया जाएगा क्योंकि इस साइड भी रेलवे पुल पर पेंटिंग और लाइटिंग का काम बचा है।
दूसरी साइड पुल पर अभी तीन-चार दिन और काम चलेगा। रेलवे के सुपरवाइजर मुलायम सिंह ने बताया कि फिलहाल पुल के पानी की निकासी के लिए पाइप लगाई जा रही है। पुल से मैटेरियल उठाने का काम भी बचा है।
वहीं बुधवार को नई लिंक रोड की ट्रायल केलिए खोली गई सड़क का उपयोग दोनों तरफ से लोगों ने किया। मंगलवार को एनएच-24 से मेरठ रोड की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रोकने के लिए पुलिस तैनात थी, लेकिन बुधवार को इस ट्रैफिक को छूट दी गई।