{"_id":"68fd28f2e12640938405a8d1","slug":"tension-between-two-parties-over-loud-music-system-bajrang-dal-creates-ruckus-at-police-station-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107570-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने का लेकर दो पक्षों में तनाव, बजरंग दल ने थाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने का लेकर दो पक्षों में तनाव, बजरंग दल ने थाने पर किया हंगामा
विज्ञापन
मोदीनगर। कार्रवाई की मांग को लेकर निवाड़ी थाने पर हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव सुहाना में शुक्रवार रात कार में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज हो गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने कार सीज कर दिया।
निवाड़ी के भनैड़ा निवासी शिवांश त्यागी की समीपवर्ती गांव सुहाना में दुकान है। बताया कि शुक्रवार रात गैर समुदाय का युवक दुकान के बाहर कार में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजा रहा था। शिवांश ने तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई।
कुछ ही देर में मौके पर दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना की सूचना मिलते ही मधुर नेहरा, गौरव त्यागी, शिवा चौधरी, शुभम शर्मा और कपिल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ निवाड़ी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि कार को सीज किया गया है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की पहचान की जा रही है।