फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Temporary health center set up on the platform to screen passengers

Ghaziabad News: यात्रियों की जांच के लिए प्लेटफॉर्म पर बना अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Temporary health center set up on the platform to screen passengers
गाजियाबाद। भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अस्थाई प्राथमिक उपचार एवं सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर प्राथमिक उपचार एवं सहायता केंद्र के स्थित होने से यात्रियों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। वहीं यात्रियों के लिए शुरू किए गए कार्य के बारे में उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। गाजियाबाद स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में रेल यात्री विभिन्न ट्रेनों से आवाजाही करते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ लोकल ट्रेन भी शामिल हैं। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर अस्थायी प्राथमिक उपचार एवं सहायता केंद्र की सुविधा होने से रेल यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। इस संदर्भ में स्टेशन अधीक्षक एमके चौधरी ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरूआत की गई है। ताकि गर्मी की वजह से चक्कर, लू समेत अन्य समस्याओं पर यात्रियों को तुरंत इलाज मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed