{"_id":"69f8d9ee61a092f46a05ef44","slug":"temperatures-to-rise-again-after-rain-likely-to-cross-40-degrees-by-weekend-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast: बारिश के बाद फिर चढ़ेगा पारा, सप्ताहांत तक 40 डिग्री पार के आसार, पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Forecast: बारिश के बाद फिर चढ़ेगा पारा, सप्ताहांत तक 40 डिग्री पार के आसार, पढ़ें पूरा अपडेट
Mon, 04 May 2026 11:10 PM IST
Akash Dubey
माई सिटी रिर्पोटर, गाजियाबाद
माई सिटी रिर्पोटर, गाजियाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 04 May 2026 11:10 PM IST
सार
सोमवार की बारिश से मिली राहत अस्थायी है। मंगलवार से तापमान बढ़ेगा, 6 मई से पारा 35-37 डिग्री तक पहुंचेगा। सप्ताहांत तक तापमान 40 डिग्री के पार जाने की आशंका है।
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए गमछा ओढ़कर जातीं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सोमवार रात हुई बारिश और तेज आंधी ने शहरवासियों को गर्मी से अस्थायी राहत जरूर दी, लेकिन यह राहत अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और आने वाले दिनों में गर्मी फिर से जोर पकड़ सकती है।
विज्ञापन
मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद बुधवार से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और तेज धूप के साथ गर्मी में तेजी आएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ श्वेता सिंह के अनुसार 6 मई से पारा 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार और उसके बाद के दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना है। 7 से 9 मई के बीच मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया जा सकता है। सप्ताहांत तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आई ठंडी हवाओं का असर अब खत्म हो रहा है, जिससे तापमान में यह बदलाव देखने को मिलेगा। अचानक बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन