{"_id":"6678aea0a3c95b2abb070787","slug":"teenagers-father-demands-sealing-of-hotel-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103222-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किशोरी के पिता ने होटल सील करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किशोरी के पिता ने होटल सील करने की मांग की
विज्ञापन
मोदीनगर। दुष्कर्म से आहत होकर खुदकुशी करने वाली 13 वर्षीय किशोरी के पिता ने होटल क्यूब रिसोर्ट को सील करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध होटलों को बंद कर संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में किसी और बच्ची के साथ इस तरह की घटना न हो। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।
नगर की एक कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा को इंस्टाग्राम दोस्त हिमांशु सोनी निवासी कृष्णानगर ने एक सप्ताह पूर्व दिल्ली-मेरठ पर कादराबाद रजवाहा स्थित होटल क्यूब रिसोर्ट में ले जाकर दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म से आहत छात्रा ने घर में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म करने वाले आरोपी हिंमाशु सोनी और होटल संचालक आशीष व अंकित निवासी सुदामापुरी कॉलोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना से लोगों में रोष है। रविवार को कॉलोनीवासियों के साथ किशोरी के पिता थाने पहुंचे और होटल क्यूब को सील की मांग की। उन्होने मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।