फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager who came out to defecate in Dibai of Bulandshahr molested accused stabbed her

किशोरी से शर्मनाक हरकत: शौच के लिए गई लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर चाकू से किया हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 11:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 May 2022 11:04 PM IST
सार

बुलंदशहर के डिबाई के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी से तीन आरोपी छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Teenager who came out to defecate in Dibai of Bulandshahr molested accused stabbed her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के डिबाई के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पीड़िता को सीएचसी से अलीगढ़ रेफर कर दिया है। जबकि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हाईवे स्थित एक 15 वर्षीय किशोरी शौच के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि शौच के दौरान तीन आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने चाकू से उसके पेट पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से घायल किशोरी की चीख सुनकर पीड़ित परिजन मौके की ओर भागे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपियों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से हमला किया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे अलीग़ढ़ के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करते हुए फरार दोनों आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। मामले में सीओ विकास प्रताप चौहान ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। एक आरोपी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है। जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed