{"_id":"56f6afb74f1c1ba41ff14eb0","slug":"teen-scientific-incentive-scheme-mostly-gajiabadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में गाजियाबादी छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में गाजियाबादी छाए
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Student in School
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) में गाजियाबाद के स्टूडेंट्स ने परचम लहराया है। इस टेस्ट में गाजियाबाद के 11 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। केवीपीवाई को आईआईएससी बंगलुरु ने कराया था, जिसमें देश भर से हजारों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। शनिवार को आरडीसी स्थित फिटजी इंस्टीट्यूट में सफल स्टूडेंट्स का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
फिटजी इंस्टीट्यूट के सेंटर हैड आशीष गुप्ता ने बताया कि भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करने के लिए यह टेस्ट कराया जाता है। ऑल इंडिया लेवल पर होने वाले इस एग्जाम में इंटरमीडिएट पास हजारों स्टूडेंट्स भाग लेते हैं। इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स की तैयारी इस प्रकार कराई जाती है कि वह हर एग्जाम में अपने टैलेंट का बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
केवीपीवाई स्कॉलरशिप में गाजियाबाद के अनिरुद्ध राय, आर्यन जाखड़, चैतन्य शर्मा, दर्शन एस नारायण, हितेश अग्रवाल, मिहिल गुप्ता, निलॉय तिवारी, राघव गर्ग, सजल गुप्ता, स्पर्श बंसल और उमंग मलिक पास हुए हैं। इसके साथ ही सजल गुप्ता व वरुण गुप्ता ने इंडियन नेशनल ओलंपियाड कांटेस्ट को भी पास कर लिया है।
विज्ञापन