फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teen missing from Modinagar found in Delhi with Instagram friend

इंस्टा वाला दोस्त: गाजियाबाद से लापता लड़की दिल्ली से बरामद, मिला सिर्फ एक सुराग; फिर कड़ी से कड़ी जुड़ती गई

Wed, 06 Aug 2025 09:04 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 09:04 AM IST
सार

सोमवार को नगर कॉलोनी से लापता 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने इंस्टाग्राम दोस्त के साथ दिल्ली से बरामद किया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह युवक से लंबे समय से बात करती थी।

विज्ञापन
Teen missing from Modinagar found in Delhi with Instagram friend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

नगर की एक कॉलोनी से सोमवार को लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी पुलिस को इंस्टाग्राम दोस्त के साथ दिल्ली में मिली है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। नगर निवासी एक महिला की 17 वर्षीय पुत्री सोमवार को अचानक लापता हो गई। 

विज्ञापन


परिजनाें ने किशोरी की खोजबीन की मगर उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। छानबीन में किशोरी की लोकेशन दिल्ली में मिली। 
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को किशोरी इंस्टाग्राम दोस्त के साथ दिल्ली से बरामद कर ली। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर काफी समय पहले युवक से दोस्ती हुई थी। तब से वह दोनों लगातार बात कर रहे थे। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि किशोरी के बयान कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed