फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teams formed awareness against open defecation

खुले में शौच के खिलाफ जागरूकता टीमें गठित

Wed, 23 Nov 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 23 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Teams formed awareness against open defecation
खुले में शौच जाने वालों को राेका जाएगा - फोटो : अमर उजाला

मार्च 2017 तक जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाने की मुहिम तेज हो गई है। इसके लिए प्रत्येक गांव में अलग-अलग दो-दो टीमें तैयार कर दी गई हैं। इसके साथ ही गांव के ऐसे स्थान चिन्हित करने को कहा गया है, जहां लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं।

विज्ञापन


डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गांवों में प्रत्येक वर्ग के लोगों को घर पर शौचालय बनवाने के साथ ही उसका प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए गांवाें में लोगों की काउंसलिंग की जा रही है। इसके साथ ही गांव के ऐसे इलाके चिन्हित किए जा रहे हैं, जहां लोग बड़ी संख्या में शौच के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


खाली पड़ी जमीन, रेलवे लाइन व जंगल आदि के रास्ते में सुबह के समय काउंसलिंग टीम तैनात रहेगी। उस रास्ते जाने वाले लोगों को वापस लौटाया जाएगा।इसके साथ ही यूनिसेफ द्वारा बनाई गई वीडियो दिखाकर लोगों के मन में घृणा उत्पन्न की जाएगी ताकि वे अगली बार शौच के लिए बाहर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह स्कूलों से रैली निकाली जा रही है। डीएम और सीडीओ स्वयं लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उम्मीद है कि गाजियाबाद प्रदेश का पहला जनपद होगा, जो सबसे पहले खुले में शौच मुक्त बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed