फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tea and coffee are harmful for students in relieving sleep in Ghaziabad

परीक्षार्थी न करें ये गलती: नींद दूर करने में छात्रों के लिए चाय और कॉफी हानिकारक, जानें विशेषज्ञों की सलाह

Mon, 20 Jan 2025 11:14 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Jan 2025 11:14 PM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा चाय-कॉफी पीने से नींद में दिक्कत हो सकती है। चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर में 24 घंटे तक रह सकता है। यह दिमाग को जगाए रखता है, जिससे नींद नहीं आती है।

विज्ञापन
Tea and coffee are harmful for students in relieving sleep in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

विस्तार

परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र चाय-कॉफी पीकर देर रात तक जागकर पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित होने के साथ ही याद करने की क्षमता भी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल में काउंसिलिंग के लिए आ रहे छात्रों को मनोवैज्ञानिक देर रात जागकर पढ़ाई करने के बजाय छह से सात घंटे की नींद लेने और रात में चाय और कॉफी कम से कम लेने की सलाह दे रहे हैं। इससे घबराहट, बेचैनी और रक्तचाप कम या अधिक होने की परेशानी से बचेंगे।
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल के मानसिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के मनोचिकित्सक डॉ. साकेतनाथ तिवारी का कहना है कि थकान दूर करने, सुस्ती भगाने या फ्रेश महसूस करने के लिए लोग बार-बार चाय या कॉफी पीते रहते हैं। लेकिन कैफीन छात्रों की सेहत और खासकर सोने की स्थिति को प्रभावित करता है, क्योंकि कैफीन शरीर में 24 घंटे तक रहता है। यह कैफीन मस्तिष्क को जगाए रखता है। इससे छात्र ठीक तरीके से सो नहीं पाते। कैफीन की वजह से देर तक नींद नहीं आती और देर रात तक जगे रहते हैं। नींद पूरी नहीं होने से दूसरे दिन की दिनचर्या भी प्रभावित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने से चार घंटे पहले बंद करें चाय-कॉफी
एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा का कहना है कि रात में सोने से पहले कम से कम 4 से 6 घंटे पहले चाय और कॉफी का सेवन बंद कर देना चाहिए। क्योंकि चाय-कॉफी पीने के 30 मिनट बाद ही कैफीन मस्तिष्क और शरीर को प्रभावित करने लगता है। इससे, चाय पीने के कुछ घंटों बाद बहुत ऊर्जा महसूस होगी और सो नहीं सकेंगे। ज्यादा चाय-कॉफी पीने से नींद में दिक्कत हो सकती है। चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर में 24 घंटे तक रह सकता है। यह दिमाग को जगाए रखता है, जिससे नींद नहीं आती है।

कैफीन के सेवन से नुकसान

  • नींद की कमी से अगले दिन सुस्ती और आलस्य रहेगा।
  • कैफीन सेवन करने से थकान महसूस हो सकती है।
  • बच्चों पर कैफीन का असर ज्यादा हो सकता है।
  • इससे बच्चों का मूड खराब हो सकता है।
  • बच्चों में घबराहट, बेचैनी, या मतली हो सकती है।
  • बच्चों की हृदय गति और रक्तचाप में बदलाव आ सकता है।

  • माता-पिता छात्रों के लिए यह करें
  • माता-पिता बच्चों को पौष्टिक और ताजा खाना खिलाएं
  • शरीर में पानी की कमी नहीं हो इसलिए सूप, जूस और पानी दें
  • फास्ट फूड खिलाने के बजाय घर की बनी चीजें खाने को दें
  • शाम के समय बच्चों को खेलने के लिए भेजें
  • रात में जल्दी सोने के लिए प्रोत्साहित करें।
  • जबरदस्ती पढ़ाई का दबाव नहीं बनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed