फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Taxi driver alleges robbery and assault with sticks and knives.

Ghaziabad News: टैक्सी चालक ने लूटपाट और लाठी-चाकू से हमले का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver alleges robbery and assault with sticks and knives.
खोड़ा। शनि बाजार में टैक्सी चालक से छह लोगों ने लाठी-डंडों और चाकू से उस पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंची चाची से भी मारपीट और गाली-गलौज की। घटना के करीब एक माह बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले भी आरोपियों पर सोने की चेन और अंगूठी लूटने का आरोप लगा है। संगम पार्क निवासी नेत्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन शाम करीब छह बजे वह दिल्ली से घर लौट रहे थे। शनि बाजार के पास खोड़ा निवासी आनंद ने उनकी गाड़ी रुकवाकर हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान आनंद ने गाड़ी में घुसकर उनकी सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। नेत्रपाल ने बताया कि उन्होंने तत्काल 112 पर सूचना दी। उसी दौरान आरोपी फिर से लाठी-डंडे व चाकू से लैस होकर आए और उन पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उनकी चाची वहां पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज की। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह चौकी और थाने के अलावा पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने आनंद, कशिश, रंजीत, विकास, साहिल और विक्की को नामजद किया है। घटना के बाद केस दर्ज होने में देरी की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed