फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tax evasion worth crores detected in scrap purchase

Ghaziabad News: 35.37 करोड़ की स्क्रैप खरीद में 6.36 करोड़ की कर चोरी पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion worth crores detected in scrap purchase

विज्ञापन
गाजियाबाद। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने डेटा विश्लेषण के आधार पर एल्युमिनियम और ब्रास स्क्रैप की खरीद करने वाली फर्म एमएस ऑटोमैट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की जांच की। फर्म ने दिल्ली की फर्मों से 35.37 करोड़ रुपये की स्क्रैप खरीद दिखाकर 6.36 करोड़ रुपये की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने का मामला सामने आया है। विभाग के अनुसार फर्म एग्रीकल्चरल इक्विपमेंट, स्प्रिंकलर और उसके कंपोनेंट्स का निर्माण करती है। इन उत्पादों की घरेलू आपूर्ति के साथ अमेरिका और ब्रिटेन समेत अन्य देशों को निर्यात भी किया जाता है।

ई-वे बिल ने खोली गड़बड़ी की परत
जीएसटी की संयुक्त कमिश्नर सुजाता सिंह ने बताया कि डेटा विश्लेषण के दौरान फर्म के ई-वे बिलों में भी कई विसंगतियां मिलीं। वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक फर्म से जुड़े 204 ई-वे बिल, जिनका कुल मूल्य 11.31 करोड़ रुपये कैंसिल किए गए। वहीं, 1600 ई-वे बिल, जिनका मूल्य 14.20 करोड़ रुपये था, एक्सटेंड किए गए हैं। इन विसंगतियों के आधार पर विभाग ने फर्म की जांच की।
विज्ञापन


स्टॉक मिलान में भी बड़ा अंतर
जांच के दौरान फर्म के वास्तविक स्टॉक और रिकॉर्ड में भी अंतर मिला। विभाग के मुताबिक जांच में 14.08 करोड़ रुपये का स्टॉक कम और 8.45 करोड़ रुपये का स्टॉक अधिक पाया गया। इससे खरीद, बिक्री, स्टॉक और आईटीसी से जुड़े रिकॉर्ड पर विभाग की जांच और गहरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सदस्यीय टीम ने दो दिनों तक की कार्रवाई
जीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड टू जोन प्रथम रामकेश्वर ने बताया कि विभाग ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। खरीद-बिक्री के दस्तावेज, ई-वे बिल, स्टॉक और आईटीसी से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के आधार पर कर एवं आईटीसी संबंधी देनदारी निर्धारित की जाएगी। साहिबाबाद स्थित फर्म में दो दिन तक जांच चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed