फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tapping work begins to stop seven drains falling into Hindon.

Ghaziabad News: हिंडन में गिरने वाले सात नालों पर रोक लगाने के लिए टैपिंग का कार्य शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tapping work begins to stop seven drains falling into Hindon.
गाजियाबाद। हिंडन की स्वच्छता और सुंदरता को बेहतर बनाने व नदी में गिर रहे सात नालों पर रोक लगाने के लिए नगर निगम की ओर से कार्य शुरू किया जा रहा है। नालों पर रोक लगाने के लिए नगर आयुक्त ने इसके लिए जल निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी नगर आयुक्त की ओर से बैठक करके इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर में पेयजल व्यवस्था सुगम और सरल बनी रहे इसके लिए भी अधिकारियों को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। हिंडन नदी की स्वच्छता को और अधिक बेहतर करने तथा सुंदरता को बढ़ाने के लिए जल निगम, सिंचाई विभाग व जलकल विभाग को एक सप्ताह में कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हिंडन नदी में गिरने वाले सात नालों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए योजना बनाई जा रही है। नालों के गंदे पानी को एसटीपी के माध्यम से स्वच्छ करने के लिए भी विचार किया जा रहा है। इससे नदी की स्वच्छता बरकरार रहेगी। इसके अलावा विभागों की ओर से हिंडन नदी के आसपास के क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा। नदी के आसपास सौंदर्यीकरण का भी कार्य कराने के लिए योजना तैयार की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed