Video: शादी में तंदूर कारीगर थूक लगाकर बना रहा था रोटियां... लोगों ने बनाया वीडियो, कर रहे कार्रवाई की मांग
समारोह में मौजूद अतिथियों ने कारीगर की शर्मनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना से लोगों में आक्रोश है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह के 4 और 11 सेकंड के दो वीडियो वायरल हुए। वायरल वीडियो खाना खाने के दौरान के हैं। वीडियो में तंदूर कारीगर थूक लगाकर रोटी बनाता हुआ दिख रहा है। समारोह में मौजूद अतिथियों ने कारीगर की शर्मनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना से लोगों में आक्रोश है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कारीगर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहें है।
वायरल वीडियो भोजपुर क्षेत्र स्थित गांव चुड़ियाला का बताया जा रहा है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि वीडियो कब और कहां का है। बता दें कि मोदीनगर क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व तेल मिल गेट स्थित होटल नाज के कारीगर का थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा भोजपुर के दौसा बंजारपुर गांव में भी सगाई समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने की घटना सामने आई थी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि वीडियो का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.