{"_id":"6893a448a2565616440f8f58","slug":"take-a-selfie-with-the-tricolor-and-upload-it-on-the-portal-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-693952-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तिरंगे के साथ सेल्फी खींचकर पोर्टल पर करें अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तिरंगे के साथ सेल्फी खींचकर पोर्टल पर करें अपलोड
विज्ञापन
गाजियाबाद। 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी कार्यालयों, दुकानों और घरों में तिरंगा लगाया जाए। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने लोगों से अपील की है कि बड़ी संख्या में लोग तिरंगे के साथ सेल्फी खींचकर पोर्टल पर भी अपलोड करें। बुधवार को जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह बातें कहीं।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने की तैयारी सुनिश्चित करें। विशेषकर स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संगठनों, एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेंस के सदस्यों को सहभागी बनाया जाए। इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाकर सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर और रैली के जरिए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाए। उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन, तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला, बाइक रैली, तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला और प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा की। इस दौरान सीडीओ अभिनव गोपाल, डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।