फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tahrir given against four including history sheeter in the murder of the contractor

Ghaziabad News: ठेकेदार की हत्या में हिस्ट्रीशीटर समेत चार के खिलाफ दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tahrir given against four including history sheeter in the murder of the contractor
मुरादनगर। उखलारसी में शनिवार रात हुई ठेकेदार नवीन भारद्वाज की हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ने हत्या की साजिश रची है। पुलिस की पांच टीम हत्यारों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

उखलारसी में शनिवार रात करीब सवा आठ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर का गेट खुलवाकर अंदर घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हाइडिल विभाग के ठेकेदार नवीन भारद्वाज की हत्या कर दी थी। रविवार शाम को मृतक ठेकेदार की पत्नी ममता भारद्वाज ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ने पति की हत्या की साजिश रची है। आरोप है कि दो माह पूर्व हिस्ट्रीशीटर व अन्य तीन लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, तब नवीन की हत्या करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि हत्या करने से बदमाशों ने एक महिला से रेकी भी करवाई है। ठेकेदार नवीन भारद्वाज की हत्या करने वाले बदमाश उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने आसपास से भी सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लिया है, जिसमें बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में पांच टीम लगाई है, जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे।शनिवार को घर में घुसकर हाइडिल के ठेकेदार पर गाेलियां बरसाकर हत्या करने के मामले में पुलिस जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर शेखर चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू, मोनू, ब्रिजेश उर्फ हनुमान व अज्ञात महिला के खिलाफ हत्या और जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर शेखर के खिलाफ हत्या की साजिश रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed