फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Symptoms of diarrhea found in corona patients

Ghaziabad News: कोरोना के मरीजों में मिल रहे डायरिया के लक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of diarrhea found in corona patients
गाजियाबाद। इस बार मिल रहे कोरोना के मरीजों में डायरिया के लक्षण मिल रहे हैं। राहत की बात यह है कि जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नौ सैंपलों में तीन की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है, इनमें से एक भी मरीज में नए स्वरूप की पुष्टि नहीं हुई है। जो भी संक्रमित हो हो रहे हैं उनमें सर्दी लगने के बाद उल्टी-दस्त के लक्षण मिल रहे हैं। नौ मरीजों में सिर्फ तीन को बुखार था, जबकि छह में उल्टी, दस्त और सिर दर्द होने के साथ ही सर्दी के लक्षण मिले थे। स्वस्थ हुए सभी मरीजों का इलाज घर पर ही हुआ था। किसी भी मरीज को एस्टेरॉयड या हैवी डोज की दवाई की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन

जिले में 20 दिसंबर से अब तक नौ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, इनमें तीन मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले में छह मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। बाहर से आने वालों की जानकारी जुटाने के लिए निगरानी समिति को स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट कर दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि विदेश से आने वाले लोगों की सूचना विभाग को दी जाए, जिससे उनकी भी जांच कराई जा सके। वहीं, तीन दिन से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। 31 दिसंबर को तीन, 30 को एक और 29 को दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। लेकिन नए साल के पहले दिन कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन





नहीं हो पा रही जांच
जिले में शासन स्तर से एक दिन में 7400 मरीजों की जांच के निर्देश हैं लेकिन इस समय 150 से 200 लोगों की ही जांच हो पा रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग जांच नहीं बढ़ा पा रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी-पीएचसी पर भी पहुंचने वाले खांसी, जुकाम, गले में खराश, उल्टी, दस्त और बुखार सहित अन्य लक्षण वाले मरीजों को कोरोना जांच कराने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed