{"_id":"6aa1b8f42dd86b149f09a0b9","slug":"swine-flu-two-new-cases-confirmed-total-reaches-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-973544-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू : दो नए मरीजों की पुष्टि, संख्या 46 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू : दो नए मरीजों की पुष्टि, संख्या 46 पहुंची
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनपद में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दो नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि होने के बाद कुल मरीजों की संख्या 46 पहुंच गई है। इनमें से 24 मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पतालों में सतर्कता बढ़ाने के साथ मरीजों और तीमारदारों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
बुधवार को सामने आए दोनों नए मरीज राजनगर और मॉडल टाउन क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक मरीज को बुधवार को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वर्तमान में जिले में 19 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 15 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि चार मरीज घर पर रहकर उपचार ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को दो और सोमवार को एक मरीज की पुष्टि हुई थी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में निगरानी बढ़ा दी है। डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते लक्षण वाले मरीजों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच कराई जाए। संयुक्त अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर बीमारी की पहचान होने से मरीजों का उपचार जल्द शुरू किया जा सकता है और संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को दो नए मरीज मिलने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 46 मामले सामने आ चुके हैं। विभाग की ओर से मरीजों के उपचार और संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।