फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Swine flu strikes across Ghaziabad city two new cases detected

गाजियाबाद: स्वाइन फ्लू की शहर में चौतरफा दस्तक, दो नए मरीज मिले, अब तक 55 मिल चुके रोगी

Thu, 17 Sep 2026 10:58 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Thu, 17 Sep 2026 10:58 PM IST
सार

 जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक और इंदिरापुरम में दो नए मरीज मिले, जिससे कुल संख्या 55 हुई। स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।

विज्ञापन
Swine flu strikes across Ghaziabad city two new cases detected
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्वाइन फ्लू का संक्रमण जिले में लगातार फैल रहा है। बृहस्पतिवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक और इंदिरापुरम में एक-एक नए मरीज की पुष्टि हुई। इसके साथ ही एक अगस्त से अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। दोनों नए मरीजों की हालत सामान्य है और उनका उपचार घर पर ही चल रहा है। अलग-अलग इलाकों में संक्रमण की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि दोनों नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। उनकी स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य विभाग उनकी निगरानी कर रहा है। अब तक 29 मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वर्तमान में 21 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें 17 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि चार घर पर रहकर उपचार करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में पहुंचा संक्रमण
स्वाइन फ्लू का संक्रमण अब किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कविनगर, राजनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक, राजनगर एक्सटेंशन, मोदीनगर, मुरादनगर, नेहरू नगर, पटेलनगर और गोविंदपुरम में मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की जानकारी जुटाने के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी निगरानी कर रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच राहत की बात यह है कि अब तक सामने आए 34 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग उपचाराधीन मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed