फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Swindled from Nagaland Under the Pretext of Spices; Report Filed

Ghaziabad News: नागालैंड से मसाले के नाम पर 50 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Swindled from Nagaland Under the Pretext of Spices; Report Filed
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-10 निवासी मसाला व्यापारी रवि कुमार को सस्ते दाम पर मसाले उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक व्यापारी से 50 लाख रुपये हड़प लिए। मामला अप्रैल 2022 का है और नागालैंड से मसाले मंगाने के नाम पर झांसा देकर धोखाधड़ी की। माल न मिलने पर व्यापारी ने रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दे दी। एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद थाना पुलिस ने मामले में 26 मई की रात प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में रवि कुमार ने बताया कि वह मसालों का व्यापार करते हैं। वर्ष 2022 में उनके परिचित विपिन ठाकुर ने शिव पूजन नामक व्यक्ति से मुलाकात कराई। आरोपी ने नागालैंड में अपनी मसालों की फैक्टरी और दिल्ली में मुख्य कार्यालय बताया। चूंकि वह स्वयं मसाले का कारोबारी था तो उससे बात हुई। आरोपी ने सस्ते दाम पर मसाले दिलाने का झांसा देकर 50.40 लाख के माल का सौदा तय किया। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि 27 अप्रैल को आरोपी ने उनसे 15 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान लिया और कुछ दिन बाद आरोपी ने माल से लदे ट्रक का फोटो दिखाकर बकाया 35 लाख रुपये भी सोनू नाम के व्यक्ति को भेजकर नकद ले लिए। आरोपी ने कहा कि माल पहुंचाने की जिम्मेदारी उनके सहयोगी जय प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कृष्णा सिंह और संतोष सिंह की होगी। आरोप है कि भुगतान के बावजूद माल नहीं पहुंचाया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed