{"_id":"58a1f8f54f1c1ba340d84282","slug":"swindle-engineering-student-from-the-account-of-49-thousand-online-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी: इंजीनियरिंग स्टूडेंट के अकाउंट से 49 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी: इंजीनियरिंग स्टूडेंट के अकाउंट से 49 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Online shopping
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट को उसका डेबिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर ठगी की गई है। ठगों ने छात्र के अकाउंट से मुंबई, नोएडा और गुड़गांव में 49 हजार की शॉपिंग कर ली। इस संबंध में सिहानी गेट थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
पटेलनगर मार्ग पर रहने वाला चिराग शर्मा मूलरूप से बुलंदशहर का निवासी है। वह यहां एक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा है और आर्यनगर स्थित एक बैंक शाखा में उसका अकाउंट है। उसने बताया कि सोमवार सुबह उसके पास कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर कहा कि उसका डेबिट कार्ड ब्लॉक हो गया है।
विज्ञापन
अगर उसे फिर से चालू कराना है तो कुछ डिटेल्स बतानी होंगी ताकि वेरिफिकेशन किया जा सके। डेबिट और अकाउंट संबंधी जानकारी लेने के बाद उसने कहा कि अब डेबिट कार्ड चालू हो जाएगा। हालांकि कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर अकाउंट से 49 हजार रुपये की शॉपिंग के मैसेज आ गए।
विज्ञापन
इनमें मुंबई और नोएडा में 18-18 हजार रुपये की शॉपिंग जबकि गुड़गांव में 13 हजार रुपये की शॉपिंग की गई थी। सिहानी गेट पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पहले भी इस तरह के मामले प्रकाश में आते रहे हैं, लिहाजा अपनी अकाउंट से संबंधित कोई भी जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए।