फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Swimming pool and sports academy running on green belt sealed

Ghaziabad News: ग्रीन बेल्ट पर चल रहे स्वीमिंग पूल और स्पोर्ट्स अकादमी सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Swimming pool and sports academy running on green belt sealed
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम में ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को महापौर सुनीता दयाल ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) और नगर निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। करीब 45 डिग्री तापमान में छह घंटे तक चले अभियान के दौरान 100 फुटा रोड स्थित ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे को तत्काल तुड़वाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अधिकारियों ने उनको आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में यह कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि कनावनी पुलिया से एनएच-9 तक फैली ग्रीन बेल्ट, जिसे गुरुद्वारा रोड भी कहा जाता है, पर गोदाम, स्पोर्ट्स एकेडमी, स्विमिंग पूल, झुग्गियां और अन्य निर्माण अवैध रूप से किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कई लोगों ने दावा किया कि उन्हें जमीन किराये पर दे रखी है लेकिन मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। अभियान के दौरान संतोष एंटरप्राइजेज, यूबीसीए स्पोर्ट्स एकेडमी और एसके स्विमिंग पूल पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। महापौर ने कहा कि बाकी अवैध निर्माणों के खिलाफ एक सप्ताह में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। वहीं, ग्रीन बेल्ट में रह रहे रोहिंग्या परिवारों की झुग्गियां हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों ने पाया कि कई झुग्गियों में बिजली है, जबकि क्षेत्र में नियमित कनेक्शन लेना आसान नहीं है। निरीक्षण में जीडीए के अधिशासी अभियंता योगेश पटेल, सहायक अभियंता गोपाल शर्मा, रुद्रेश कुमार और नगर निगम उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि सरकारी भूमि को बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शहर में किसी भी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed