{"_id":"678019ceb3769a58000fb944","slug":"suspect-of-miscreants-fleeing-to-nepal-and-bihar-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-549814-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बदमाशों के नेपाल और बिहार भागने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बदमाशों के नेपाल और बिहार भागने का शक
विज्ञापन
गाजियाबाद। पॉश कॉलोनी कविनगर ए-ब्लाॅक में स्टील कारोबारी रामदास गुप्ता व उनकी पत्नी सुमित्रा गुप्ता को बंधक बनाकर 1.05 करोड़ की डकैती के मामले में पुलिस बदमाशों के नजदीक पहुंच गई है।
आरोपियों के वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल व बिहार भागने का संदेह है। इस मामले में पुलिस ने 150 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली है। बिहार पुलिस से भी यहां की पुलिस ने मदद मांगी है। पुलिस के निशाने पर दिल्ली एनसीआर में रहने वाले बिहार और नेपाल के ऐसे लोगों पर भी है, जो अपने यहां से लोगों को घरों में कामकाज करने के लिए बुलाते हैं। ऐसे कई लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
रामदास गुप्ता ने जिस व्यक्ति के कहने पर चंदन नाम के नौकर को नौकरी पर रखा था, उसके बारे में भी पुलिस ने पता लगाया है। घर के सुरक्षाकर्मी से भी पुलिस ने पूछताछ की। उसपर भी पुलिस की निगाह बनी हुई है। पुलिस को घर में लगे सीसीटीवी पूरी तरह बंद मिले। जांच में सामने आया है कि घर में रंगाई पुताई का काम कराया गया था, इसके बाद से सीसीटीवी बंद हो गए थे।
विज्ञापन
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस की पांच टीमें इस घटना पर काम कर रही हैं।