फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Surveillance will be done with 11 drones...LED Route information will be available on the screen

Ghaziabad News: 11 ड्रोन से होगी निगरानी...एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी रूट की जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Surveillance will be done with 11 drones...LED
Route information will be available on the screen
गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस बार 11 ड्रोन कैमरों से पूरे कांवड़ मार्ग व दूधेश्वरनाथ मंदिर पर पुलिस नजर रखेगी। साथ ही कांवड़ मार्ग के पांच मुख्य केंद्रों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी जिस पर कांवड़ियों को पूरे कांवड़ मार्ग के रूट की जानकारी मिलेगी। ये स्क्रीन कंट्रोल रूम से संचालित होंगे। साथ ही रूट डायवर्जन वाले पॉइंट पर पांच मीटर पहले से हर 100 मीटर की दूरी पर दिशासूचक बोर्ड लयाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि एलईडी स्क्रीन परतापुर से गाजियाबाद में एंट्री प्वाइंट पर, परतापुर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे एंट्री प्वाइंट पर, मेरठ से गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर, मुरादनगर नहर और मेरठ तिराहा पर लगाई जाएंगी। स्क्रीन पर कांवड़ियों को पास के शौचालय, एंबुलेंस, पुलिस कंट्रोल रूम, शिविर, पुलिस चौकी, रूट मैप समेत अन्य जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली 107 पुलिस चौकियों पर भी अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई। सभी चौकियों पर पीए (पब्लिक एड्रेस) सिस्टम लगाए जाएंगे। यातायात पुलिस के भी 700 पुलिसकर्मी कांवड़ रूट व डायवर्जन प्वाइंट पर तैनात रहेंगे। साथ ही 2100 पुलिसकर्मी और दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई तक शिविर लगाने की अनुमति के लिए 235 प्रार्थना पत्र पुलिस को मिले हैं। इनमें से शिविर लगने वाले स्थानों का निरीक्षण कर 144 को अनुमति दे गई हैं। अन्य स्थानों का निरीक्षण करके भी अनुमति दे जाएगी। सभी शिविर में सेवादारों का भी सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




50 वॉच टावरों से भी होगी निगरानी
कांवड़ मार्ग पर 50 जगह वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। इन टावरों से कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि वॉच टावर ऐसे स्थानों पर बनाए जाएंगे जहां से लंबी दूरी तक नजर रखी जा सके। प्रत्येक वॉच टावर पर तैनात पुलिसकर्मी दूरबीन, एंटी रायट गन, अत्याधुनिक हथियार, ड्रैगन लाइट, वीडियो कैमरा से लैस होंगे।


1000 लीटर गंगाजल लेकर आई पुलिस

कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ खंडित होने की दशा में कांवड़ियों को गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस हरिद्वार से 1000 लीटर गंगाजल लेकर आई है। अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स ने टीम हरिद्वार भेजकर हर की पैड़ी से गंगाजल मंगवाया है। अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स सच्चिदानंद ने बताया कि गंगाजल को कांवड़ मार्ग स्थित पुलिस थाने व चौकियों पर वितरित किया जाएगा जो कांवड़ खंडित होने की दशा में कांवड़ियों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed