फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Surrender by nine former DG

पूर्व डीजी समेत नौ ने किया सरेंडर

Thu, 06 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Surrender by nine former DG
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के पूर्व डीजी मेडिकल एजुकेशन डा. एमसी शर्मा समेत 9 आरोपियों ने बृहस्पतिवार को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इन सभी आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। ऐसे में गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में आरोपियों के बेलबांड पेश करने पर उन्हें जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक अनुराग मोदी के अनुसार डा. एमसी शर्मा के साथ दवा कारोबारी दंपति प्रशांत सक्सेना, अपर्णा सक्सेना, नीरज श्रीवास्तव, रीटा श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


इनके  अलावा दवा कारोबारी मनीष कात्याल, अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार शुक्ला और अभय शुक्ला ने भी कोर्ट में सरेंडर किया। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से सभी आरोपियों को जमानत दिए जाने के आदेश हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने सभी को एक-एक लाख के दो जमानती और इतनी ही राशि के निजी बांड जमा करने पर जमानत दे दी। इसके अलावा सभी आरोपियों पर अलग-अलग घोटाले के हिसाब से सशर्त जमानत राशि भी तय की गई है।


लाखों की इस राशि को जमा करने के लिए कोर्ट ने सभी आरोपियों को चार सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि सभी आरोपी अपने-अपने पासपोर्ट भी दो सप्ताह के अंदर कोर्ट में जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed