फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Surgical Strike on the joy and distributed sweets

सर्जिकल स्ट्राइक पर खुशी, मिठाई बांटी

Fri, 30 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 30 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Surgical Strike on the joy and distributed sweets
अन्य - फोटो : अमर उजाला
पीओके में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक से चारों ओर खुशी का माहौल है। भारतीय सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई से खुश सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांधकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन


परमार्थ समिति के नेतृत्व में गाजियाबाद के गणमान्य व सामाजिक लोगों ने हिंट चौक पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान के घर में घुस कर जिस तरह से भारतीय सेना ने आतंकियों को ढेर किया है, काबिल-ए-तारीफ है।
विज्ञापन


इस दौरान जय कमल गुप्ता, आरपी बंसल, दिनेश अग्रवाल, केपी गुप्ता, बसंत मोहन अग्रवाल, वीरेंद्र सारस्वत, देवेंद्र हितकारी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मोदीनगर के सीकरी कला गांव के पास भाजपा ने अपने कैंप कार्यालय में आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने कहा कि शहीद सैनिकों की चिताएं ठंडी भी नहीं हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान में घुसकर 40 आतंकवादियों को मार गिराया है। रजनीश चौधरी, अक्षय त्यागी, सोनू चौधरी, पप्पू त्यागी, सचिन पंडित, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।

भोजपुर ब्लाक प्रमुख चौधरी कृष्णवीर सिंह ने ब्लाक में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वीरपाल खेड़ा, सुधीर फफराना, नरेंद्र सिंह भदौला, हरेंद्र मोदी, नीटू सांगवान, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

केएन मोदी कांपलेक्स के सामने भाजपा नेता संजय सिंह ने आतिशबाजी और मिठाई बांटते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों का सम्मान रखा है। आज देश में खुशी की लहर है।

दिनेश सिंहल, नवीन जायसवाल, अमितेज जैन, सतेंद्र शर्मा, सतेंद्र त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोविंदपुरी में व्यापारियों प्रेमचंद सोनी, हरीश, सुरेंद्र राजन, मनोज सिंहल, आदेश, सतेंद्र गुप्ता आदि ने आतिशबाजी की।


 वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार कुलदीप तलवार का कहना है कि भारत को यह कार्रवाई काफी पहले ही कर देनी चाहिए थी। भारत को चाहिए कि पीओके पर अपना कब्जा जमाएं। तभी वहां आईएसआई द्वारा संचालित आतंकी कैंपों और अनाधिकृत घुसपैठ की समस्या से निजात मिल सकेगी।

 भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह कार्रवाई सराहनीय है। देशवासी चाहते हैं कि अब पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। प्रधानमंत्री की विदेशी नीति के चलते ही आज पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग हो गया है।

वीरचक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी भारतीय सेना को चाहिए कि अब पाकिस्तान के उन सभी ठिकानों पर इसी प्रकार का हमला करें जहां आतंकी कैंप चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह फैसला काफी पहले लिया जाता तो हमारे इतने सैनिक शहीद न हो पाते।

 रालोद जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह का कहना है कि पीओके में और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। देश की आन, बान और शान के लिए हम सब एकजुट हैं। पाकिस्तान जैसे देश की मदद करने वाले चाइना के सामान को भी भारत में प्रतिबंधित कर देना चाहिए। चीन से व्यापारिक रिश्ते तोड़ देने चाहिए।


 कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह कसाना भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई की प्रशंसा करते हैं। यह कार्रवाई उसी दिन होनी चाहिए थी जब उड़ी में हमला हुआ था। पार्टी अपने देश और सेना के साथ है। देश की सुरक्षा किसी भी दल के लिए सर्वोपरि होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed