फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Surge in craze for 'Yogi-Bulldozer' T-shirts;

Ghaziabad News: योगी-बुलडोजर वाली टी-शर्ट का बढ़ा क्रेज, कांवड़ बाजार में छाया भगवा रंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Surge in craze for 'Yogi-Bulldozer' T-shirts;
साहिबाबाद। सावन माह और कांवड़ यात्रा के चलते टीएचए का बाजार पूरी तरह भगवा रंग में रंग गया है। कांवड़ मार्ग से लेकर वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, कौशांबी और मोहन नगर के आसपास अस्थायी दुकानों पर कांवड़ियों के लिए कपड़े, झंडे, गमछे और पूजा सामग्री की बिक्री तेज हो गई है। इस बार बाजार में सबसे ज्यादा आकर्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भोलेनाथ और बुलडोजर की तस्वीरों वाले टी-शर्ट बनी हुई हैं, जिन्हें युवा कांवड़िये खूब पसंद कर रहे हैं। इस बार पारंपरिक बम-बम भोले और शिव परिवार की तस्वीरों वाली ड्रेस के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर, बुलडोजर और भोलेनाथ की संयुक्त प्रिंट वाली टी-शर्ट की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन

युवा कांवड़िये इन्हें यात्रा के दौरान पहनने के लिए खरीद रहे हैं। इसके अलावा जय श्री महाकाल, हर-हर महादेव और बोल बम लिखी टी-शर्ट भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

दुकानदार पवन ने बताया कि कांवड़िया ड्रेस 150 से 250 रुपये तक में बिक रही है, जबकि भगवा और तिरंगा झंडे 50 से 100 रुपये में उपलब्ध हैं। भोलेनाथ की तस्वीर वाले गमछे, बरना, रुद्राक्ष की मालाएं, डमरू, त्रिशूल और अन्य पूजन सामग्री की भी अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और यात्रा के चरम पर पहुंचने तक कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग के किनारे लगी अस्थायी दुकानों पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। कई श्रद्धालु अपने समूह के लिए एक जैसी टी-शर्ट और झंडे खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान बाजार में नए डिजाइन और नए संदेशों वाले परिधानों की मांग रहती है। इस बार धार्मिक आस्था के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर की थीम वाले परिधान भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed