फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Supply remained disrupted for three hours in the city and five hours in rural areas.

Ghaziabad News: शहर में तीन, देहात में पांच घंटे तक बाधित रही आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Supply remained disrupted for three hours in the city and five hours in rural areas.
राजनगर में बिजली फॉल्ट ठीक करते ऊर्जा निगम कर्मी। संवाद
गाजियाबाद। बारिश और तेज हवा के बाद बृहस्पतिवार को शहर में तीन, देहात क्षेत्र में पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। शास्त्रीनगर महेंद्रा एन्क्लेव इलाके में दो बजे के करीब नीम के पेड़ की साख टूटकर बंद लाइन पर गिर गई। कई घरों की आपूर्ति के लिए जाने वाली लाइन को नुकसान पहुंचा। सूचना पाकर नगर निगम और ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति को बहाल कराया गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर और देहात के अधिकांश इलाकों की आपूर्ति निगम ने काट दी। राजनगर समेत शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर के जंपर उड़ गए। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को जैसे-जैसे शिकायत मिलीं, उनको सही कराने की कार्रवाई शुरू कराई गई। संजय नगर के अंशुल गुप्ता ने बताया कि संजयनगर ए ब्लॉक मेंं दो बजे बिजली चली गई। छह बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। स्थानीय अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। बेहटा हाजीपुर लोनी के जावेद अली ने बताया कि स्थानीय लोगों को चार घंटे तक बिना बिजली के समय गुजारना पड़ा। बृहस्पतिवार को इतनी तेज हवा भी नहीं थी। भोजपुर के अकरम ने बताया कि दोपहर दो बजे बिजली गई और रात सात बजे तक लोगों के बिजली के दर्शन नहीं हुए। जेई और एसडीओ को फोन किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में उच्चाधिकारियों के दखल पर आपूर्ति सुचारु हुई। इतना समय तब लग गया, जब मामूली फाॅल्ट था।
विज्ञापन

-210 करोड़ से दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था : 2026-2027 के लिए तैयार किए गए 210 करोड़ के बिजनेस प्लान को लखनऊ मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि लाइनों और खंभों को बदलने, मौजूदा ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, नए फीडर और बिजली घरों का निर्माण कार्य नए बिजनेस प्लान में कराए जाएंगे। इन कार्यों को जल्द गति दी जाएगी। भूमिगत लाइनों पर भी काम होगा। नए बिजनेस प्लान में इसका ध्यान रखा गया है कि आने वाले समय में कितना लोड और बढ़ जाएगा। पिछले वित्तीय वर्ष में 220 करोड़ के बिजनेस प्लान को मंजूरी मिली थी। ये कार्य इस वक्त चल रहे हैं। अधिकांश कार्य पूरे भी हो चुके हैं। जो कार्य गतिमान हैं, उनको जल्द पूरा कराया जाएगा।

राजनगर में बिजली फॉल्ट ठीक करते ऊर्जा निगम कर्मी। संवाद

राजनगर में बिजली फॉल्ट ठीक करते ऊर्जा निगम कर्मी। संवाद

राजनगर में बिजली फॉल्ट ठीक करते ऊर्जा निगम कर्मी। संवाद

राजनगर में बिजली फॉल्ट ठीक करते ऊर्जा निगम कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed