फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Summer temperature dropped by four degrees, chances of more relief today

Ghaziabad News: चार डिग्री गिरा गर्मी का पारा, आज और राहत के आसार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Summer temperature dropped by four degrees, chances of more relief today
गाजियाबाद। प्रचंड गर्मी से बृहस्पतिवार को थोड़ी सी राहत मिली। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 39 पर पहुंच गया। जून में ऐसा पहली बार हुआ जब पारा 40 के नीचे रहा। शुक्रवार को और राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि, यह सुकून दो दिन का ही है। रविवार को पारा फिर से 40 के ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन


एनसीआर में मौसम का मिजाज बुधवार की रात से ही बदलना शुरू हो गया था। दिल्ली में बारिश हुई थी। गाजियाबाद में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर को धूप खिली लेकिन गर्मी का प्रकोप कुछ कम था। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। पारा कम होने से लू से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ेगी। अगले सप्ताह के अंत में मानसून आने के आसार बन रहे हैं। इसके बाद गर्मी से लंबी राहत मिल सकती है। फिलहाल एक दो दिन गर्मी कुछ कम रहेगी। शुक्रवार को बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed