{"_id":"650f3b95a01d1b55180cd4b4","slug":"suicide-after-going-live-on-facebook-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-863-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फेसबुक पर लाइव आने के बाद की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फेसबुक पर लाइव आने के बाद की आत्महत्या
विज्ञापन
मुरादनगर। जमीनी विवाद के चलते शाहिर नाम के व्यक्ति ने फेसबुक लाइव के बाद आत्महत्या कर ली। इस मामले में पूर्व विधायक, ईओ, दो अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ईदगाह कॉलोनी निवासी शाहिर हुसैन (46) पुत्र इस्लाम पैठ में ठीया लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में पत्नी वलीसा व बेटी तानिया (12) है। बताया गया है कि काफी समय से नगर पालिका परिषद से जमीन को लेकर शाहिर हुसैन का विवाद चला आ रहा था। शनिवार रात शाहिर हुसैन ने फेसबुक लाइव किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेसबुक लाइव में शाहिर हुसैन ने कहा कि मेरी किसी भी कारण मौत होती है तो इसकी जिम्मेदारी पूर्व विधायक वहाब चौधरी, ईओ अभिषेक कुमार, अधिवक्ता मुमताज व इमरान व धर्मी होंगे। रात्रि करीब तीन बजे शाहिर की अचानक तबीयत खराब होने की खबर लोगों को मिली। परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। नगर पालिका परिषद ईओ अभिषेक कुमार से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव का कहना है कि शाहिर की पत्नी की तहरीर पर पूर्व विधायक वहाब चौधरी, ईओ अभिषेक कुमार, अधिवक्ता मुमताज, इमरान व धर्मी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
पुलिस को सोशल मीडिया से मिली जानकारी
शाहिर हुसैन की मौत की खबर पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। पहले तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। पुलिस के समझाने पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
शाहिर हुसैन से मेरा कोई मतलब नहीं है, उसको मैं जानता तक नहीं हूं, मेरा नाम मृतक ने क्यों लिया। इसकी जानकारी नहीं है।
- वहाब चौधरी पूर्व विधायक
चेयरमैन के चुनाव के दौरान शाहिर हुसैन मुझे चुनाव लड़वा रहा था। जमीन को लेकर उसका नगर पालिका परिषद से विवाद चला आ रहा था। मैंने उसका केस लड़ने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
- इमरान, अधिवक्ता
शाहिर ने नगर पालिका परिषद की सरकारी जमीन बेचकर मुझसे ठगी थी, वर्ष 2014 में नगर पालिका परिषद की तरफ से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मेरी तरफ से भी शाहिर हुसैन के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
- मुमताज, अधिवक्ता