{"_id":"5dd59bfd8ebc3e54e5619f06","slug":"sucide-ghaziabad-news-gbd1886792126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर फाइल दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर फाइल दो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ....
छुट्टी पर घर आए सिपाही ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
मोदीनगर के फफराना गांव का मामला, सुबह चार बजे तक पत्नी से फोन पर की बात
फोटो खबर
मोदीनगर। छुट्टी पर घर आए सिपाही ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक सिपाही का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके गई हुई थी। सुबह चार बजे तक सिपाही फोन पर अपनी पत्नी से बात की। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
फफराना गांव में अजयपाल शर्मा परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। वर्ष 2011 में बड़ा बेटा नितिन शर्मा (28) यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ था। इन दिनों वह मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में 100 डायल गाड़ी पर तैनात था। नितिन की शादी फरवरी 2018 में निवाड़ी की उजैड़ा गांव निवासी साक्षी के साथ हुई थी। बताया कि नितिन और साक्षी के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। इसके चलते वह अपने मायके गई हुई थी। 15 नवंबर को नितिन छुट्टी लेकर अपने गांव फफराना आया हुआ था। अजयपाल ने बताया कि रात में नितिन अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। बुधवार सुबह करीब पांच बजे उठकर देखा तो नितिन के कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो नितिन पंखे से लटका हुआ था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे तक नितिन ने साक्षी से फोन पर बात की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।