{"_id":"5dc1caf48ebc3e5b4754f909","slug":"succsessful-bussinesmen-of-ghaziabad-ghaziabad-news-gbd1878013165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल पहले शुरू किया सफर, अब हैं देश के सफल उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल पहले शुरू किया सफर, अब हैं देश के सफल उद्यमी
विज्ञापन
succsessful bussinesmen of ghaziabad
पांच साल पहले शुरू किया सफर, अब हैं देश के टॉप उद्यमी
गाजियाबाद। जब कुछ ठान लिया जाए और किस्मत भी आपका साथ दे तो ऐसे में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते देर नहीं लगती। ऐसे ही एक शख्स हैं हिमांशु गर्ग।
हिमांशु गाजियाबाद के रहने वाले हैं और नैरो वूवन फेब्रिक की इंडस्ट्री के मालिक हैं। उन्होंने पांच साल पहले इंडस्ट्री को शुरू किया था और इतने कम समय में आज देश के जाने कितने राज्यों में अपने उत्पाद को पहुंचा रहे हैं।
एमएमएच कॉलेज से बीकॉम करने के बाद हिमांशु ने पिता रवि मोहन के कारोबार में हाथ बंटाया लेकिन पिता के काम के साथ उन्हें अपनी इंडस्ट्री को शुरू करना था। इसके लिए उन्होंने नैरो वूवन फेब्रिक (बैग में होने वाली टेपिंग) को बनाना शुरू किया। नए क्षेत्र में काम शुरू करने से पहले उन्होंने इस क्षेत्र में पूरी रिसर्च की और बाजार में फेब्रिक को लेकर डाटा जुटाया। इसके बाद चाइना से मशीनें इंपोर्ट कर फेब्रिक को तैयार करने का काम शुरू कर दिया। हिमांशु बताते हैं कि शुरुआत में नए व्यवसाय को स्थापित करने में चुनौतियां भी काफी आईं लेकिन इनका डटकर सामना किया और इनसे पार पाया।
--
पांच साल पहले मुश्किल था समय
काम शुरू करने के कुछ महीने बाद ही देश में नोटबंदी हो गई। इसके अलावा एक साल बाद देश की टैक्स प्रणाली भी बदल गई। ऐसे में नए कारोबार के बाद इस तरह के बदलाव एक चुनौती की तरह थे। पेमेंट से लेकर स्टाफ को सैलरी देने तक में बहुत मुश्किल हुई। उस दौर में परिवार और दोस्तों की मदद से सभी चुनौतियों को पार किया और अब इंडस्ट्री को लेकर अपने लक्ष्य पर अग्रसर हूं।
विज्ञापन
--
कई राज्यों में हैं पकड़
गाजियाबाद और दिल्ली से कारोबार की शुरुआत के बाद इसे अन्य राज्यों तक पहुंचाने की कवायद शुरू की। हिमांशु ने बताया कि यूपी और दिल्ली के बाद अब हरियाणा, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में बड़े ग्रुप के लिए फेब्रिक की सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल के उद्यमिता सफर में आगे बढ़ने के साथ इंडस्ट्री भी बढ़ी। मसलन मशीनें, स्टाफ बाजार से डिमांड आने के बाद बढ़ाए गए।